बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वालों पर विभाग की बड़ी कार्रवाई

सतना: शहर में बिजली चोरी और स्मार्ट मीटरों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के आदेश पर और शहर संभाग के कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल ने विभाग की विशेष टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक दबिश दी।

इस सघन चेकिंग अभियान के तहत टीम ने कुल 30 उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की। इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाए जाने पर विद्युत अधिनियम के तहत 8 पंचनामे बनाकर लगभग 4 लाख रुपये का मामला दर्ज किया गया है।

विभिन्न क्षेत्रों में टीमों ने एक साथ दी दबिश

शनिवार को बिजली विभाग की अलग-अलग टीमों ने शहर के कई इलाकों में एक साथ घेराबंदी की, जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा , आदर्श नगर और हवाई पट्टी क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता अटल कुमार मिश्रा ने विभागीय कर्मचारियों के साथ इन क्षेत्रों में सघन चेकिंग करते हुए दबिश दी और मौके पर पंचनामे तैयार किए
वही धवारी और जवाहर नगर में सहायक अभियंता रामविनीत तिवारी और कनिष्ठ अभियंता इसरार अहमद की टीम ने धवारी के साहू मोहल्ले और जवाहर नगर में जांच कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

कार्यपालन अभियंता मृगेंद्र सिंह चंदेल ने बताया कि वर्तमान में विभाग की पूरी टीम स्मार्ट मीटरों के टेम्पर’ छेड़छाड़) पर विशेष निगरानी रख रही है। अब हाई-टेक सिस्टम के जरिए मीटर से किसी भी तरह की छेड़छाड़ तुरंत पकड़ में आ रही है।

विभागीय अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी यह चेकिंग अभियान आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली का वैध उपयोग करें और मीटरों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें, अन्यथा सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी

Next Post

सुबह बंद रहेगी कई इलाकों की बत्ती, प्री-मानसून मेंटेनेंस को लेकर शेड्यूल जारी

Sun Jun 7 , 2026
सतना: शहर में मानसून के आगमन से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। कल यानी रविवार को शहर के विभिन्न 33/11 केवी उपकेंद्रों (सब-स्टेशनों) में प्री-मानसून एक्टिविटी के तहत आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस वजह से शहर के दर्जनों प्रमुख […]

You May Like