उपनगर ग्वालियर में 19 वर्षीय युवक अचानक लापता

ग्वालियर: उपनगर ग्वालियर में एक 19 वर्षीय युवक अचानक लापता हो गया है। पिछले दो दिनों से लक्ष्य गुप्ता,पुत्र रामूनिवासी कोटा वाला मोहल्ला, किलागेट रोड ग्वालियर का कोई पता नहीं चला है। वह सायन्स कॉलेज की कहकर घर से निकला था.

जहां वह द्वितीय वर्ष का छात्र है। ग्वालियर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। वह अभी तक घर नहीं लौटा है। घर में उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Next Post

मुरैना में आज से मेगा स्वास्थ्य शिविर, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Wed Mar 26 , 2025
मुरैना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को मुरैना में रोटरी क्लब के मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे और आम जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री मुरैना के पांचवीं बटालियन ग्राउंड में उतरेंगे। वहां […]

You May Like