बेगमगंज में दो दिन से जलापूर्ति ठप होने से हाहाकार 

बेगमगंज। नगर में पिछले दो दिन से जल सप्लाई बंद होने से हाहाकार मच गया है। पूरी तरह नगरपालिका द्वारा की जा रही जल सप्लाई पर निर्भर नगर में जलापूर्ति नहीं होने से त्राहि -त्राहि मच गई है।

नगर के सभी 18 वार्डों में पेयजलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन की सफाई एवं मरम्मत के साथ वॉटर फिल्टर प्लांट की साफ सफाई के साथ जलापूर्ति के लिए स्थापित बड़ी-बड़ी टंकियों की भी सफाई का कार्य चल रहा है।

जिसके कारण नगर के कई वार्डों में जलापूर्ति बाधित होने से वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 में दो दिन से जलापूर्ति ठप होने से रहवासी सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। जिन्हें किराए के टेंकरो से पानी मंगाना पड़ रहा है।

गत 7 तारीख से जलापूर्ति बंद है।

वहीं रामनगर मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन शिफ्टिंग करते समय जेसीबी मशीन से पाइपलाइन फूट गई। जिसमें गंदा पानी पाइप लाइन में भरने से पाइपलाइन को साफ करने का कार्य किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त नगर के अन्य वार्डो में भी पाइपलाइन दुरुस्ती का कार्य कराए जाने से जलापूर्ति बाधित होने से नागरिक परेशान हैं।

नागरिकों का कहना है कि जल सप्लाई चार दिन से बंद है इसके बदले में टैंकरों से पानी सप्लाई की व्यवस्था नगर पालिका को करना थी लेकिन उन्हें महंगे दामों पर पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

नागरिकों की मांग है जब तक सप्लाई बंद है तब तक नगरपालिका प्रशासन द्वारा जल टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाए।

इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेन्द्र शर्मा का कहना है कि नागरिकों को शुद्ध पेयजलापूर्ति हो इसको लेकर फिल्टर प्लांट एवं पानी टंकियों की सफाई के साथ पाइपलाइन मरम्मत कराई जा रही है।

Next Post

धोतकी में बिना अनुमति संचालित प्लास्टिक फैक्ट्री को पंचायत का नोटिस, मवेशियों और वन्यप्राणियों की जान को खतरा

Wed Feb 11 , 2026
सौंसर। नागपुर-छिंदवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम धोतकी की सीमा में जंगल से लगकर अवैध रूप से संचालित एक प्लास्टिक फैक्ट्री ग्रामीणों और मूक पशुओं के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बिना किसी वैध अनुमति के चल रही इस कंपनी द्वारा खुले में डंप किए गए प्लास्टिक कचरे को […]

You May Like