कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 मवेशियों की मौत


सतना: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात्रि लोहरौरा से सतना नदी के बीच पशुओं से भरा कंटेनर अचानक टक्कर खा कर पलटने के मामले पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कंटेनर में करीब 41 जानवर थे। जिसमें 29 मृत हो गए। बाकी बचे हुए जानवरों को उपचार कराया जा रहा है। मृत जानवरों को नगर निगम के सहयोग दफनाया गया है।

मामले पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम एवं मध्यप्रदेश परिरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्रथम दृष्टया मोहम्मद रशीद पिता मोहम्मद शरीफ एवं ब्लैक स्कॉर्पियो सवार मोहम्मद समीर सिद्दीकी पिता शादाब सिद्दीकी इन दोनों को आरोपी बनाया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं। जिसके चलते पूरे मामले बारीकी से जांच की जा रही है। इसके साथ ही मामले में गैंग के सदस्यों एवं उनकी भूमिका के संबंध में भी जांच की जा रही है।

Next Post

ग्रामोदय व्याख्यान माला सहित खेल, सांस्कृतिक, बौद्धिक  प्रतियोगिताये हुई

Wed Feb 11 , 2026
सतना/चित्रकूट:महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में चल रहे पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव के तीसरे दिन संपन्न प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने बौद्धिक, सांस्कृतिक, ललित कला, खेल कूद प्रतियोगिताओ का भ्रमण कर मार्गदर्शन दिया।विश्वविद्यालय परिसर स्थित वाल्मीकि सभागार में आज ग्रामोदय व्याख्यान माला […]

You May Like