दतिया: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां वेटनरी कॉलेज का लोकार्पण किया। उन्होंने दतिया के नौनेर गांव पहुंचकर बेटनरी कॉलेज का लोकार्पण किया। 350 करोड़ रुपए की लागत से बनकर वेटनरी कॉलेज तैयार किया गया है। वेटनरी कॉलेज के साथ अत्याधुनिक पशु अस्पताल भी शुरु हो गया है।
अब दतिया के नौनेर में बीमार पशुओं को बेहतर इलाज मिलेगा। नौनेर में बीमार पशुओं के लिये ओपीडी बनाई गई है। शिवराज सिंह बच्चों के साथ सेल्फी लेने पहुंचे एवं किसानों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में सांसद संध्या राय, विधायक प्रदीप अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
