
जबलपुर। नया मोहल्ला क्षेत्र में टपरे में अचानक आग भड़क उठने के कारण टपरे के अंदर रखा सामान ख़ाक हो गया।
फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार नए मोहल्ला क्षेत्र में मोड़ पर मुन्ना चौधरी नामक व्यक्ति टपरे से कुशन, सीट कवर आदि काम कर अपना जीवन यापन करता था। सोमवार सुबह लगभग 9:45 बजे टपरे में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी, मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से मुन्ना चौधरी को काफी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के अनुसार आग लगने का कारण अभी अज्ञात है, जबकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।
