​7 लाख के क्लेम के लिए विधवा बहन पर शादी का दबाव, पुलिस के डर से टावर पर चढ़ा युवक

खंडवा: शहर के सिटी कोतवाली परिसर में शुक्रवार तड़के एक युवक पारिवारिक विवाद के चलते पुलिस कंट्रोल रूम के टावर पर चढ़ गया। सूरजकुंड निवासी दादू पिता सुरेश ने टावर पर चढ़कर खुद की गर्दन पर धारदार वस्तु से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गया। सुबह करीब 7 बजे सीएसपी अभिनव बारंगे ने युवक को समझाइश देकर नीचे उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक अपनी विधवा फुफेरी बहन पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवक की बुआ का आरोप है कि उनकी बेटी को पति की मौत के बाद 7 लाख रुपए की क्लेम राशि मिली है, जिसे हड़पने के लिए दादू यह दबाव बना रहा है। परिजनों के अनुसार, दादू नशे का आदी है और उसने रात में परिवार के साथ मारपीट भी की थी।

जब परिजन शिकायत करने थाने पहुंचे, तो पुलिस कार्रवाई के डर से उसने टावर पर चढ़कर यह ड्रामा किया।पूछताछ के दौरान युवक ने दावा किया कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिए उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद युवक पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

सट्टा लगाते 9 सटोरिये पकडाए

Fri Mar 27 , 2026
इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से मोबाइल, कैलकुलेटर और नगदी सहित सट्टे का सामान जब्त किया है.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि देर रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि […]

You May Like