अटेंडेंस ऐप की खामी: शाम की हाजिरी लगाने छतों पर चढ़ रहे गुरुजी

पड़ाना। सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के लिए शुरू किया गया हमारे शिक्षक ऐप अब शिक्षकों के लिए सिरदर्द बन गया है. ताजा मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ाना का है, जहां शनिवार को सुबह तो सभी शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज हो गई, लेकिन शाम को घर जाते समय ऐप ने साथ छोड़ दिया.

गौरतलब है कि शासन द्वारा शिक्षकों को ई अटेंडेंस से जोड़ते हुए सार्थक एप के माध्यम से उपस्थिति लगाना अनिवार्य कर दिया है. लेकिन तकनीकि रूप से सुधारों के दौर से गुजर रहे सार्थक एप में समय समय पर गड़बड़ी सामने आ जाती है जिसके कारण शिक्षक परेशान होते रहते है. मामले में शनिवार को एक बार फिर से गड़बड़ सामने आई. शिक्षक एप को चलाने के लिए स्कूल की छतों पर चढ़ते है तब जाकर एप काम करता है वे शाला में तकनीकि रूप से उपस्थित हो पाते है.

19 का स्टाफ, सभी गैरहाजिर..?

स्कूल में कुल 19 शिक्षकों का स्टाफ है. शिक्षकों का कहना है कि जब हम पूरा दिन स्कूल में मौजूद रहकर बच्चों को पढ़ाते हैं, तो सिर्फ सर्वर की खामी से हमें गैरहाजिर बताना न्यायसंगत नहीं है. ओआईएस प्रभारी शिवनारायण वर्मा ने भी माना कि नेटवर्क और सर्वर की समस्या से ऐसी दिक्कत आ रही है, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है.

शाम को छुट्टी के दौरान एप खोलने पर टाईम आउट दिखा दिया

शनिवार को पड़ाना में शिक्षकों ने नियमानुसार सुबह 10 बजे ऐप पर टाइम इन पंच कर दिया था. शासन के निर्देश अनुसार शाम को 4.15 से 5.00 बजे के बीच टाइम आउट करना होता है, लेकिन जब शिक्षकों ने 5 बजे के बाद ऐप खोला तो स्क्रीन पर समय सीमा समाप्त, आज के लिए आपकी उपस्थिति अपूर्ण मानी जाएगी इस प्रकार का मैसेज आ गया. इसके बाद तो स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. अपनी पूरी दिन की हाजिरी बचाने के लिए शिक्षक वीरेंद्र सक्सेना, अनीश अंसारी, सिद्धनाथ वर्मा, मोहनलाल नागर, रोशन खत्री, जगदीश यादव, ममता मालवीय, सविता वर्मा और मुकेश वर्मा सहित अन्य शिक्षक नेटवर्क की तलाश में स्कूल की छत पर इधर-उधर घूमते रहे. आलम यह रहा कि शाम 5.15 बजे तक भी किसी की टाइम आउट अटेंडेंस नहीं लग पाई.

 

 

Next Post

सिंधुदुर्ग-नवी मुंबई के बीच दैनिक उड़ान सेवा सोमवार से शुरू

Sun Nov 15 , 2026
कोल्हापुर, 15 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने घोषणा की है कि सिंधुदुर्ग (चिपी) और नवी मुंबई के बीच एफएलवाई91 की दैनिक उड़ान सेवा सोमवार से शुरू होगी। सिंधुदुर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए सिंधुदुर्ग जिले के संरक्षक मंत्री राणे ने कहा […]

You May Like