इंदौर:परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में देर से घर लौटने की बात को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. पुलिस ने पत्नी, बेटी और साले साली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.नंदा नगर में रहने वाले जितेंद्र शुक्ला ने शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी शिखा और बेटी श्रेयांशी काम से घर लौटीं. दोनों के देर से आने का कारण पूछने पर विवाद शुरू हो गया.
आरोप है कि पत्नी और बेटी ने गाली गलौज की तथा घर पर मौजूद साले राहुल तिवारी और उसकी पत्नी अल्का तिवारी को भी बुला लिया. इसके बाद चारों ने मिलकर उसके साथ हाथ थप्पड़ों से मारपीट की. राहुल तिवारी ने लोहे के डंडे से भी हमला किया. थाना प्रभारी आरडी कानवा ने का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
