संगोष्ठी: छिंदवाड़ा में आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर महापौरों का मंथन

छिंदवाड़ा। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर, मध्यप्रदेश की तीसरी संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (वर्चुअल माध्यम से), सांसद बंटी विवेक साहू, पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उईके और प्रदेशभर के महापौरों सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और पातालकोट के जनजातीय कलाकारों द्वारा लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति से हुआ।

सांसद श्री साहू ने कहा कि सभी महापौर अपने अनुभव व सुझाव साझा करेंगे, जिससे प्रदेश और छिंदवाड़ा के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने राज्य मंत्री व महापौरों से छिंदवाड़ा में विकास से जुड़े अपने सुझावों को अमल में लाने की अपील भी की।

राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी ने कहा कि महापौरों को भविष्य के 25 वर्षों की दृष्टि से योजनाएं बनानी चाहिए ताकि स्थायी विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने छिंदवाड़ा को सांसद मिलने पर खुशी जाहिर की और सभी महापौरों को शासन-प्रशासन के सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर भोपाल महापौर मालती राय, कटनी की प्रीति सुरी, सागर की संगीता तिवारी, उज्जैन के मुकेश तटवाल, सतना के योगेश ताम्रकार, मुरैना की शारदा सोलंकी, खंडवा की अमृता यादव और छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहके समेत कई अन्य महापौर, नगर निगम के अध्यक्ष, सभापति, पार्षद, आयुक्त और बड़ी संख्या में अधिकारी व नागरिकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों को राममेश्वर धाम की स्मृति स्वरूप फोटो भी भेंट की गई। संगोष्ठी में प्रदेश के समग्र विकास और नगरों के सशक्तिकरण पर व्यापक मंथन किया गया।

Next Post

जेयू: स्थायी कर्मियों ने प्रभारी मंत्री व विधायकों को सौंपा ज्ञापन

Sat Jul 12 , 2025
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के स्थायी कर्मी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट सहित अंचल के मंत्री एवं विधायकों को ज्ञापन सौंपे गए। इसमें तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियमितीकरण, सातवें वेतनमान का लाभ, अर्जित एवं मेडिकल अवकाश की सुविधा तथा चतुर्थ […]

You May Like