गोली चलाने वाले के घर में तोड़फोड़, बुजुर्ग की संदिग्ध मौत

जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत पुराना आरटीओ सिंघई पैलेस के पीछे वाले गेट के पास बीती कार बदमाशों ने एक छात्र पर गोलियां चलाई थी जिसमें छात्र घायल हो गया था, इस गोलीकांड के बाद हमलावर के घर में तोड़फोड़ की गई है, इसी  दौरान घर में मौजूद बुजुर्ग की

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सीएसपी सोनू कुर्मी ने बताया कि वेद रजक, बल्लू उर्फ कृष्णा रजक, मोेनू, आशुतोष ने कॉलेज छात्र अभिषेक श्रीवास्तव पर फायरिंग की थी इसके बाद गोली चलाने वाले हमलावरों के घर में तोड़फोड़ हुई है, घर में मौजूद 45 वर्षीय विष्णु प्रसाद कनौजिया की मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है, फिलहाल मामले की जांच जारी है। मामले की जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। तोड़फोड़ की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पतासाजी की जा रही है

Next Post

दिव्यांग कर रहे पर्यटक स्थलों का भ्रमण

Fri Mar 7 , 2025
विदिशा , जिले भर के अनेक दिव्यांगजन शुक्रवार को शहर के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए निकले इस दौरान दिव्यांगों ने नगर पालिका, माधव उद्यान, कलेक्ट्रेट शाखा और एसपी ऑफिस पहुंचे जहां पर एसपी रोहित कासवानी ने दिव्यांगों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद दिव्यांग उदयगिरि […]

You May Like