विधानसभा दो में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

इंदौर:आज कांग्रेस ने नगर निगम के विजयनगर झोन पर जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरन कांग्रेसियों ने शंख घंटी बजाकर एवं मटके फोड़कर निगम अधिकारियों को जगाया. झोनल अधिकारी के नहीं अदने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.कांग्रेस ने झोन क्रमांक 8 पर वार्ड क्रमांक 30 37 और 28 की जन समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से नलों में गंदा पानी, सड़कों पर जमा कचरा, ड्रेनेज लाइन चौक, ड्रेनेज लाइन की बदबू, चेंबर के ढक्कन टूटना, नियमित सफाई नहीं होने की समस्या बताई गई. कांग्रेस ने कटाक्ष किया कि सनातन धर्म की बात करने वालों को चिंतामणि हनुमान मंदिर के पास अवैध शराब का आहता और मांस की दुकान हटवाने की चिंता नहीं है. उक्त मांगे पूरी नहीं होने पर सड़क उतरने की चेतावनी दी गई.

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विपिन वानखेडे , राजेश चौकसे,दीपू यादव, अमन बजाज, देवेंद्र सिंह यादव, संजय बाकलीवाल,राजा चौकसे, राजू भदोरिया, प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जैन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, दौलत पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज राठौर,शेलू सेन, कमलेश पटेरिया, शैलेश कैमरे, सुदेश डोंगरे ,बादशाह मिमरोट , गब्बर पवार, संतोष वर्मा, विजय तिलवे ,भरत जिनवाल ,बलवंत टटवाड़े, किशोर करोसिया, कपिल हेड़ाऊ, मनोहर रघुवंशी , इम्तियाज बेलिम ,अमित तिवारी, दीपक सोनवाने, यतींद्र वर्मा, फूलसिंह कुवाल, शैलेश गर्ग, राहुल गांठे ,अरविंद विश्वकर्मा ,विनोद चौकसे, गिरीश जोशी, सचिन गोरली, रघुवीर सिकरवार, विकास जाटवा , अनिल कमले, संजय जायसवाल, रूपचंद सोलंकी, सुनील राठौर, अनिल यादव, संतोष यादव, अजय चौकसे, अशोक नालिया, रानू मलोरिया, गनपत जारवाल, राधे बौरासी , मिथुन झंकारों, हरनाम सिंह धारीवाल, देवीसिंह सेंगर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद थी । ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल धाकड़ और आभार कपिल सोनकर ने माना।

Next Post

पीटीसी में नव-आरक्षकों को दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

Tue Dec 30 , 2025
इंदौर:पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में नव आरक्षकों को आग लगने के कारण, उससे बचाव और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई को लेकर जागरूक और प्रशिक्षित किया. पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज (पीटीसी) में नव आरक्षकों के बीच अग्नि सुरक्षा को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार का उद्देश्य नव आरक्षकों को आग […]

You May Like