सीहोर।सोमवार को विधायक सुदेश राय ने नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य के लिए बिजोरी और कोडिय़ा छीतू में भूमिपूजन किया है. दोनों गांवों में 75 लाख रुपए की लागत से सर्वसुविधा युक्त पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा. इस मौके पर जनपद सदस्य जितेंद्र वर्मा, अजय ठाकुर, दिनेश मेवाड़ा सरपंच मतीन खान व सरपंच प्रतिनिधि राकेश, आकाश वर्मा सहित ग्रामीणजनों के द्वारा राय का स्वागत किया गया. विधायक सुदेश राय ने कहा कि ग्राम विकास के लिए ग्राम सरकार का मजबूत होना जरूरी है. बिजोरी में 37 लाख 50 हजार रुपए और कोडिय़ा छीतू में भी इतनी ही राशि से ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा. इन भवनों में पंचायत सदस्यों के लिए सभी आवश्यक उपकरण होंगे और बैठक के लिए भी पर्याप्त स्थान होगा.
