फार्मर रजिस्ट्री, धान उपार्जन की तैयारी पर हुई चर्चा

जबलपुर: कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर सभागार में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने विभागवार सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अन्‍य लंबित प्रकरणों का निराकरण तत्‍परता करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्‍होंने फार्मर रजिस्‍ट्री में प्रगति, धान उपार्जन की तैयारी, गिरदावरी का सत्‍यापन के संबंध में चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये।

उन्‍होंने भावांतर योजनांतर्गत लायसेंसधारी व्‍यापारियों की बैठक करने, मंडी में जिला स्‍तरीय नोडल अधिकारी नियुक्‍त करने के साथ ही कहा कि जिला स्‍तर पर भावांतर को लेकर एक बैठक आयोजित की जाये। अनुभाग स्‍तर पर भी एसडीएम इस विषय को लेकर बैठक करें।बैठक में कलेक्‍टर श्री सिंह ने नगरीय निकायवार दुर्गा प्रतिमाओं की जानकारी लेकर विसर्जन स्‍थलों में व्‍यवस्‍थाओं की जानकारी लेकर कहा कि दुर्गा विसर्जन की कार्यवाही शांतिपूर्ण और व्‍यवस्‍थ‍ित रूप से संपन्‍न करायें।

कलेक्‍टर श्री सिंह ने समाचार पत्रों में प्रकाशित विभिन्‍न समस्‍याओं व जनहित के मुद्दों से जुड़े समाचारों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर समस्‍याओं का समाधान करने के लिए कहा। इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर रामप्रकाश अहिरवार, अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान नगर निगम द्वारा स्‍वच्‍छ वायु सर्वेक्षण के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया और राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ वायु कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

Next Post

श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

Tue Sep 30 , 2025
शाहगंज. नगर में नवरात्र के पावन अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनम भार्गव द्वारा किया गया. अतिथियों का सम्मान रामलीला समिति अध्य्क्ष रामगोपाल सैनी ने किया. रामलीला 11 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक के साथ समाप्त होगी. रामलीला प्रतिदिन रात्रि 9 से शुरू होकर […]

You May Like