पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को प्रसारित ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ को भाजपा प्रदेश कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। संबोधन के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों और संदेशों को गंभीरता से सुना।

इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन देश के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहा, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Next Post

अग्निशमन सेवा सप्ताह: राजा भोज एयरपोर्ट टीम ने छात्रों को दिया सुरक्षा का प्रशिक्षण

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को राजा भोज एयरपोर्ट के अग्निशमन स्टाफ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर (भोपाल) में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीम ने अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी और जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से आग लगने […]

You May Like

मनोरंजन