नीलेश एवं जय कुमार जनपद सदस्य निर्वाचित

सीधी। पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मतदान के पश्चात हुई मतगणना में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के वार्ड क्रमांक 1 से नीलेश कुमार तिवारी एवं वार्ड क्रमांक 19 से जय कुमार सिंह लाला भैया निर्वाचित घोषित किये गये।वार्ड क्रमांक 1 से जनपद सदस्य के पद के लिये 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। ईव्हीएम से हुई मतगणना में नीलेश कुमार तिवारी को 2127 मत और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी ऋषिराज मिश्रा
को 1630 मत मिले। वहीं नोटा को 91 मत मिले। वार्ड क्रमांक 19 से चुनाव मैदान में 4 प्रत्याशी थे। इसमें जय कुमार सिंह लाला भैया को 2000 मत एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंदबली सिंह गोंड को 704 मत मिले। प्रत्याशी रामलाल कोल 464 मत, जानकी सिंह 711 मत एवं नोटा को 92 मत मिले। रामपुर नैकिन तहसीलदार आशीष मिश्रा के प्रयासों से मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। दोनो वार्डों से निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

Next Post

गांधी स्कूल के 5 छात्रों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन

Sun Oct 4 , 2026
सीधी । संभाग स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता 16 सितम्बर को एक्सीलेंस स्कूल सतना में आयोजित की गई थी। जिसमें गांधी विद्यालय की कई छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें 70वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए गांधी हाईस्कूल सीधी के 5 छात्र-छात्राओ का चयन किया गया […]

You May Like