गांधी स्कूल के 5 छात्रों का राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में चयन

सीधी । संभाग स्तरीय जूडो खेल प्रतियोगिता 16 सितम्बर को एक्सीलेंस स्कूल सतना में आयोजित की गई थी। जिसमें गांधी विद्यालय की कई छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें 70वीं राज्य स्तरीय शालेय जूडो खेल प्रतियोगिता के लिए गांधी हाईस्कूल सीधी के 5 छात्र-छात्राओ का चयन किया गया है।जिसमें अंडर-14 मिनी बालिका मेहनाज फातिमा 48 किग्रा., आयुषी सिंह 27 किग्रा., जूनियर बालिका भूमिका वर्मा 36 किग्रा., मिनी बालक अंश प्रजापति 30 किग्रा., जूनियर बालक अंश वर्मा 40 किग्रा. जूडो में उत्कृष्ट
प्रदर्शन कर आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रीवा संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उक्त प्रतियोगिता के लिए 4 अक्टूबर को जबलपुर के लिए टीम रवाना होंगे जहां 5 से 9 अक्टूबर तक जबलपुर में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय प्रतियोगिता आयोजित है।इन सभी खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए विद्यालय के प्रबंधक फादर थोमस तेलेकाट, प्राचार्या सिस्टर स्मिता, जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिशंकर पाण्डेय, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी दिलीप वर्मा, गांधी विद्यालय के पीटीआई मो.मामून अंसारी, नमिता मैम एवं विद्यालय के समस्त परिवार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Next Post

भाजपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

Sun Oct 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र में विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज यहां एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने […]

You May Like