नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) महाराष्ट्र में विधान परिषद के आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज यहां एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की स्वीकृति प्रदान की है।
पार्टी ने पुणे विभाग स्नातक क्षेत्र से डॉ. स्मिता योगेश याधव को, नागपुर विभाग स्नातक क्षेत्र से श्री सुधाकर विट्ठलराव कोहले और पुणे विभाग शिक्षक क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गावड़े को उम्मीदवार बनाया है।
राज्य विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी।
Next Post
डॉक्टर ने सुपारी देकर रची हत्या करवाने की साजिश, बदमाशों ने युवक को चाकू से गोदा
Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत डॉ. मुखर्जी अस्पताल, के.जी. बोस नगर में वर्षों से सेवा कर रहे एक गरीब परिवार को मकान का लालच देकर, बाद में उसी मकान को खाली कराने के लिए डॉ. सुमिता मुखर्जी और शहर के कुख्यात बाबा भाईजान ने सुपारी देकर दीपक बेन (26) की हत्या […]

You May Like
-
7 months ago
पिता-पुत्र पर चाकू से हमला
-
5 months ago
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को कारण बताओ नोटिस
