संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने गांव के दो लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप,पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

गैसाबाद/दमोह. जिले के गेसाबाद थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी संतोष अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में हटा सिविल अस्पताल में गुरुवार दोपहर मौत हो गई है.परिजनों ने इस मामले में पैसों के लेनदेन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है. 40 वर्षीय संतोष पिता घनसु अहिरवार ने ब्याज पर पैसे दिए ऐसी जानकारी सामने आई है. गुरुवार दोपहर वह संदिग्ध अवस्था में खेत पर मिला.जिसे परिजन हटा सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

Next Post

पंचायतों में बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही: मंत्री पटेल

Thu Jul 2 , 2026
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शासन व्यवस्था को सरल और प्रभावी बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं। अंग्रेजों के समय से चले आ रहे लगभग 1400 अप्रासंगिक कानूनों को समाप्त कर व्यवस्था को सरल बनाया गया है। सरकार केवल नई योजनाएं नहीं बना रही, […]

You May Like