
इछावर. सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट हवा के साथ आए पानी ने कई पेड़ों को उखाड़ दिया. तहसील कार्यालय,स्टेट हाईवे, जनपद पंचायत कार्यालय आदि नगर के कोई स्थान पर पेड़ जमींदोज हो गए.थाने के सामने इमली के पेड़ की डालें विद्युत लाइन पर गिरने के कारण पूरे नगर की विद्युत सप्लाई बंद हो गई. सबसे ज्यादा नुकसान पुराना बस स्टैंड पर हुआ. यहां खड़ी दो कार सालों पुराने नीम के पेड़ के नीचे दब गई. यह कार आशीष खत्री और अकरम खां थी. नीम के पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर नीचे खड़ी कार पर गिर गई जिससे दोनों कार दब गई. जिस समय नीम की डाल गिरी यहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो जनहानि हो सकती थी. इसके अलावा नगर में कई मकानों पर लगी चादर ताश के पत्तों की तरह आसमान में उड़ गए जिन्हें बाद में लोग ढूंढते हुए नजर आए. आधा घंटे हुई जोरदार बारिश के कारण नगर के मुख्य बाजार में पानी भर गया वहीं बस स्टैंड पर सब्जी व फल के ठेले वालों के ट्रिपल उड़ गए. नगर में चली तेज हवा के साथ आए पानी से लोगों को बहुत अधिक नुकसान हुआ लेकिन कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है. मौमस विभाग का कहना है कि लोकल सिस्टम से बारिश हो रही है. आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा.
