जबलपुर:गढ़ा क्षेत्र में बीती रात पटाखे फोडऩे से मना करना एक परिवार को महंगा पड़ गया, बदमाशों ने घर पर पथराव कर दिया था, साथ ही मारपीट करने के साथ डंडे से भी हमला किया जिसमें तीन लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक प्रेम बाई बेन निवासी गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीती रात मोहल्ले के निखिल बेन, अनिल बेन, घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे तो उसने पटाखे फोडने से मना किया तो अनिल बेन और उसके लडके निखिल बेन, अंशु बेन आ गए और विवाद करने लगे.
तभी झगडा सुनकर अनिल बेन की पत्नि संजो बेन व मुस्कान बेन घर से बाहर आ गए। घर में ईंट पत्थऱ चलाए, लडक़ी दुर्गा बेन व दामाद प्रकाश वंशकार बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी झगडा विवाद किए। अनिल ने ईट से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी। बेटी दुर्गा को धक्का दे दिया जिससे वह गिर गई और उसे चोटें आ गई। प्रकाश को निखिल ने सिर में डंडा से मारे हैं जिसे भी चोटें आई।
