हरदा: जिले के वरिष्ठ एवं दिग्गज भाजपा नेता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दरबार में तलब होना पड़ा। सूत्रों की मानें तो पिछले विधानसभा चुनाव में ज़िले की दोनों विधानसभा भाजपा प्रत्याशियों को मिली हार के चलते आपस में तालमेल नहीं जम पा रहा था और आपस में ही एक दूसरे पर हार का ठिकरा फोड़ा जा रहा था। जिससे आने वाले आगामी चुनावों में असर पढ़ने के आसार नजर आ रहे थे । साथ ही जिले में पार्टी कमजोर नज़र आ रही थी।
कहीं न कहीं इसके चलते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल की अध्यक्षता में उनके के निवास भोपाल में शुक्रवार को रात एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने मन की बात रखी। तत्पश्चात सर्व सम्मति से यह निर्णय हुआ कि हरदा जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर साथ मिलकर काम करेंगे।
जिससे पार्टी का जन आधार बढाया जा सके। हेमंत खंडेलवाल के निवास से जो फोटो जारी हुई उसमें पूर्व मंत्री कमल पटेल का कद बड़ा दिखाई दे रहा है। वह प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल के समिप लगी हुई कुर्सी पर बैठे नज़र आ रहे है। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल से दूर बैठें नज़र आ रहे है। हालांकि भाजपा संगठन को प्राथमिकता देती है।इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल, पूर्व मंत्री कमल पटेल , प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह , जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा , पूर्व जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा , सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक राधेश्याम डूडी उपस्थित रहे।
