ग्वालियर: एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रतलाम में घेराव के बाद कांग्रेस आक्रोशित नजर आ रही है तो दूसरी ओर ग्वालियर में भाजपा ने आज सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान करके माहौल को और अधिक गरमा दिया है।भाजपा ग्वालियर के ग्वालियर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि राहुल गांधी एवं विपक्षी नेताओं की उपस्थिति में उनके नेता द्वारा प्रधानमंत्री की दिवंगत माताजी का अपमान किया उन्हें मां की गालियां दी गई।
इस अपमानजनक कृत्य के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आज 1 सितंबर को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यालय, नदी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजौरिया ने इस अवसर पर सभी भारतीय जनता पार्टी, मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने को कहा है। इस तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए ग्वालियर का पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। भाजपा के आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस द्वारा शिन्दे की छावनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर सौ मीटर एरिया में बेरीकेटिंग कर दी गई है।
