सीएम डॉ यादव करेंगे साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 16 फरवरी को अपरान्ह 3:30 बजे भोपाल में अत्याधुनिक साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा भी उपस्थित रहेंगे। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षण मुद्रांक पंजीयन भवन अरेरा हिल्स में साइबर पंजीयन कार्यालय का लोकार्पण होगा। कार्यालय अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर और सुरक्षित सर्वर से लैस है, जो डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल बनाएगा।

Next Post

बैलगाड़ी दौड़ का रोमांच हादसे में बदला, रेस में 31 हजार का इनाम जीता, फिर कुएं में जा गिरे बैल

Sun Feb 15 , 2026
खंडवा:जिले के आदिवासी अंचल खालवा में आयोजित पारंपरिक छकड़ा रेस यानी बैलगाड़ी दौड़ का रोमांच उस वक्त हादसे में बदल गया, जब रेस में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर सीधे एक कुएं में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और […]

You May Like