केशव धाम गौशाला में धूमधाम से मनी गोवर्धन पूजा, मंत्री विजय शाह ने की गौ-पूजा

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गोवर्धन और गो पूजा का पर्व इस बार शासकीय रूप से मनाया गया। खंडवा की केशव धाम गौशाला में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में गायों का पूजन कर उन्हें गुड़ व चारा खिलाया। मंत्री डॉ. शाह ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी हर परंपरा और उत्सव में प्रकृति के प्रति आदर समाहित है। गोवर्धन पूजा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ ऐश्वर्य वर्मा, अपर कलेक्टर श्रद्धा शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि सहायक पशु क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इस पद के लिए प्रशिक्षण केंद्र हरसूद विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा, जिसके साथ 100 सीटर छात्रावास भी बनवाया जाएगा। उन्होंने खालवा विकासखंड में एक आदर्श ग्राम पंचायत और एक आदर्श आंगनवाड़ी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।खंडवा विधायक श्रीमती तनवे ने कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं को बचाए रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है।

जिला भाजपा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि गोवर्धन और गौवंश की पूजा कर हम संसार को प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन संवर्धन का संदेश देते हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में गौ-पालन को प्रोत्साहन देने के लिए सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों के पालकों को पुरस्कृत किया गया।

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत वृंदावन ग्राम बेडय़िांव, जोगीबेड़ा, अंजनियाकला और शाहपुरा के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा डीबीटी के माध्यम से पुरस्कार राशि सीधे विजेताओं के खातों में भेजी गई। इस योजना में प्रथम पुरस्कार 1 लाख, द्वितीय 50 हजार और तृतीय 25 हजार रुपये का प्रावधान है।

Next Post

मूँदी में दो जगह लगी भीषण आग, मोबाइल दुकान में 10 लाख से अधिक का नुकसान

Mon Nov 9 , 2026
मूँदी। दीपावली की खुशियों के बीच नगर में आगजनी की दो अलग-अलग घटनाओं ने हडक़ंप मचा दिया। दिवाली की रात सुभाष चौक स्थित मोबाइल दुकान और अटल चौक स्थित यज्ञशाला में अचानक आग लग गई। दोनों घटनाओं में फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं […]

You May Like