शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी…8 वीं तक के स्कूलों की छूट्टी

रतलाम: शीत लहर से जिले को ठिठुरा पर मजबूर कर दिया हैं। गुरुवार को दिनभर ठंडी हवाएं चली। कोहरा और बादलों के चलते धूप भी नहीं निकली। प्रशासन से बढ़ती ठंड के मद्देनजर दो दिन का अवकाश घोषित किया हैं।गुरुवार को शहर में कोहरे बादलों के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। दिन भर ठंडी हवा चलती रही सर्दी की सितम के मद्देनजर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने 17 और 18 जनवरी को केजी, नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों छुट्टी घोषित की है। अब सोमवार को स्कूलों में घंटी बजेगी। जिले में तापमान में गिरावट के दृष्टिगत शीत ऋतु में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा हेतु कलेक्टर राजेश बाथम ने आदेश जारी कर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई आदि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17 तथा 18 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।

बूंदाबांदी के आसार…

मौसम विभाग ने 24 घंटे में शहर में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। साथ ही मध्यम से घना कोहरा छाएगा। वैसे मकर संक्रांति के बाद बुधवार को मौसम में कुछ गर्माहट जरूर थी,लेकिन इसके विपरीत गुरुवार को पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। दिनभर कोहरा और बादल छाने से धूप भी नहीं खिली। इससे भी मौसम में ठंडा रहा। वहीं शीत लहर से दिन भी आमजन ठिठुरने को मजबूर हुए।

पाले से फसलों पर खतरा

तीसरी बार फिर लौटी ठंड ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। अगर तेज हवा चली और एक-दो दिन तक घना कोहरा छाया तो खेतों में पाला पड़ सकता है। ओस अधिक गिरने से गेहूं और चने की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। ठंड के दूसरे दौर में हुई मावठे की बारिश से फायदा हुआ था लेकिन अब इस तरह की बारिश हुई तो किसानों के माथे पर चिंता की लकीर पड़ जाएगी।

गर्म पकड़ों में नजर आए आमजन

शीत लहर से दिन में भी ठिठुरन महसूस की गई। वहीं धूप भी नहीं खिली। लोग दिन में भी आग जलाकर तापते रहे, वही बच्चे स्कूलों में स्वेटर पहनने के बावजूद भी कांपते रहे। शहर के माणक चौक सब्जी मार्केट में सुबह 10 बजकर 55 पर, लक्कड़ पीठा रोड दोपहर 1 बजकर 25 पर लोग अलाव जलाकर तापते रहे। अधिकांश क्षेत्रों में अलाव जलते रहे। कई लोग भ_ियों के पास खड़े रहे।

Next Post

बेहतरीन और भविष्योन्मुख है भारतीय ऑटो उद्योग: मोदी

Fri Jan 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को बेहतरीन और भविष्योन्मुख बताते हुए शुक्रवार को कहा कि कई कारक हैं, जो ऑटो क्षेत्र को गति देने का काम कर रहे हैं। श्री मोदी ने यहां भारतमंडपम में ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो’ का शुभारंभ करते हुए […]

You May Like