भोपाल। राजधानी में जल-गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्वच्छता का ख्याल रखा जा रहा है. 30 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 30 जून तक संचालित किया जा रहा है. जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए वन विभाग भोपाल, तिंसा फाउंडेशन और बीएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने कलियासोत नदी के बैक क्वार्टर्स पर जॉइंट क्लीवलीनेस ड्राइव का आयोजन किया. इस अभियान के तहत कुओं, बावड़ियों सहित जलस्त्रोतों के जीर्णोद्धार के लिए कार्य किया जा रहा है. इस तरह के प्रयास से कुंओं की गाद निकालने व बंधाई कार्य करने से कूप का जल पेयजल के लिए उपयोग में लिया जाएगा. जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या दूर होगी. जल स्रोतों के निकट प्रदूषण न हो इसके लिए अभियान के तहत सामुदायिक प्रयास किए जा रहे हैं.
कलियासोत नदी के आस-पास रखा जा रहा स्वच्छता का ध्यान
