स्टार बल्लेबाज केन व‍िल‍ियमसन ने किया संन्यास का ऐलान

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने टी20 करियर में वह कुल 93 मैच खेल चुके हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस तरह अगले टी20 विश्व कप से महज चार महीने पहले इस शॉर्ट फॉर्मेट में उनके 93 मैचों के करियर का अंत हो गया है। 35 वर्षीय विलियमसन पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में विदा हुए हैं।

केन विलियमसन की प्रदर्शन की बात करें तो 33 की औसत से उन्होंने कुल 2575 रन बनाए हैं, जिसमें 18 अर्धशतक और 95 का हाईएस्ट स्कोर शामिल है। 2011 में पदार्पण के बाद से, विलियमसन ने इनमें से 75 मैचों में टीम की कप्तानी की है और न्यूजीलैंड को दो आईसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल (2016 और 2022) और एक फाइनल (2021) तक पहुंचाया है।

Next Post

पचमढ़ी में कांग्रेस का महामंथन: शराब और भ्रष्टाचार से बिगड़े प्रदेश के हालात

Sun Nov 2 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पचमढ़ी में आयोजित होने वाले कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर, प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। पटवारी ने बताया कि पचमढ़ी में शुरू हो […]

You May Like