रीवा:प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, विंध्य में ठंड का असर कम होने का नाम नही ले रहा है. लगातार तापमान में गिरावट आ रही है. एक बार फिर न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पर पहुंच गया.वही दिन का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा, जिसके चलते दिन भर गलन भरी ठंड बनी रही. जबकि एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री पहुंच गया था और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा.
जिससे ठंड से कुछ हद तक राहत मिली. लेकिन गुरूवार को अचानक तापमान में गिरावट आने के साथ दिन भर ठंड हवाएं चलती रही. तेज धूप के बावजूद गलन भरी ठंड बनी रही. चार किलो मीटर की गति से ठंड हवाएं चलती रही.
फसल के लिहाज से ठंड लाभ दायक है लेकिन अभी तापमान में और गिरावट आने के साथ कड़ाके की ठंड जोर पकड़ेगी. नगर निगम द्वारा शहर के 17 स्थानो पर अलाव की व्यवस्था की गई है ताकि रात की ठंड से राहत मिल सके. इस बार नवम्बर के महीने से ही जिले में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी. जनवरी में भी ठंड बनी रहेगी. हालाकि मकर संक्राति के बाद कुछ हद तक राहत मिलेगी. कोहरे का दौर भी जारी है
