मैनिट में टेक्नोसर्च का आगाज, नवाचार और तकनीक का संगम

भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मैफिक एक्स टेक्नोसर्च 2026 का पहला दिन नवाचार और तकनीक वित्त और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रयोगों से शुरू हुआ। इस आयोजन में फिनिट के फिनस्पार्क में छात्रों ने वित्तीय खेलों के जरिए जीएसटी निवेश और कॉरपोरेट रणनीति जैसे विषयों को व्यवहारिक रूप में समझा। वहीं फिनटेक हैकथॉन में टीमों ने नई वित्तीय तकनीकी समाधानों पर काम भी शुरू किया। साइबर हंटर 2.0 में प्रतिभागियों ने हैकिंग चुनौतियों और प्रोग्रामिंग पहेलियों के जरिए अपनी तकनीकी क्षमता दिखाई। साथ ही प्रोडकॉन और डेटाबिज के कार्यक्रमों में उत्पाद सोच और डेटा आधारित कहानी प्रस्तुति पर छात्रों की रचनात्मकता भी उभरकर सामने आई। इसके साथ ही न्यू लेक्चर थिएटर में मंथन 1.0 हैकथॉन में विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर नवाचार पर काम किया। इवॉल्व प्रदर्शनी में छात्रों के बनाए प्रोजेक्ट्स ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

शाम को मुख्य मंच पर फेस्ट का औपचारिक उद्घाटन हुआ, जिसमें संस्थान के निदेशक और डीन सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दिन का समापन गिग अ नाइट संगीत संध्या के साथ हुआ, जिसमें लाइव प्रस्तुतियों ने परिसर को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। टेक्नोसर्च का पहला दिन छात्रों के लिए सीख नवाचार और रचनात्मक अभिव्यक्ति का प्रेरक अनुभव बनकर सामने आया।

Next Post

संलग्न शिक्षकों को डीईओ की चेतावनी, मूल स्कूल नहीं पहुंचे तो फरवरी का वेतन रुकेगा

Thu Jan 22 , 2026
भोपाल। बोर्ड परीक्षाओं से पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने संलग्न शिक्षकों पर सख्ती शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार अहिरवार ने आदेश जारी किया है कि एक फरवरी से सभी संलग्न शिक्षक अपने मूल स्कूल में जाकर कार्यभार संभालें। ऐसा नहीं करने पर फरवरी महीने का वेतन […]

You May Like