मुरैना की घटना पर सीएस अनुराग जैन ने जताई नाराजगी

मुरैना: बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि कलेक्टर और एसपी समन्वय बनाकर काम करें और जहां लगता है कि सामान्य बातचीत से किसी बड़ी घटना को रोका जा सकता है, वहां संवाद करके एक्शन लें।

उन्होंने विगत दिवस मुरैना में घटी डबल मर्डर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कलेक्टर एसपी की जिम्मेदारी है कि समन्वय से काम करें और गंभीर रूप लेने वाले मसलों पर एक्शन लेने में कोताही न करें।उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सड़क सुरक्षा समिति की हर माह बैठक आयोजित कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, ब्लैक स्पॉट में सुधार तथा राहवीर योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करें।

Next Post

MPL टी-20 महिला पुरूष क्रिकेट मैच 12 जून से

Wed May 28 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 24 जून तक माधवराव सिंधिया अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शंकरपुर के मैदान पर किया जायेगा। इसका नाम सिंधिया कप 2025 रखा गया है। इसमे फटाफट क्रिकेट टी-20 की महिला एवं पुरूष की दोनों टीमें भाग लेंगी। वूमेंस चैम्पियनशिप मैच 23 जून […]

You May Like