रीवा: मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई से कोई राहत नही मिल रही है. लिहाजा लोगो का अब मोह भंग होने लगा है. जनसुनवाई में 66 आवेदन पहुंचे. जिसमें जमीन से जुड़े सबसे अधिक मामले थे.कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने प्राप्त आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समाधानकारक कार्यवाही के निर्देश दिये. जनसुनवाई में महसांव निवासी प्रेमलाल चौरसिया ने बिजली के करंट से अपने परिजन की मृत्यु पर आर्थिक सहायता प्रदान करने का आवेदन दिया कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये.
रूपौली निवासी चन्द्रकांत द्विवेदी के बेदखली के आदेश का पालन कराने तथा अपरवार निवासी श्यामबिहारी मिश्रा के सडक़ निर्माण कराने के आवेदनों को तहसीलदार जवा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया. इसी प्रकार तीरथ प्रसाद पाण्डेय लौवा लक्ष्मणपुर के स्थगन के साथ भूमियों के विभाजन का कार्यवाही करने के आवेदन पर तहसीलदार हुजूर को, लेखधारी तिवारी डढिय़ा के रास्ता निर्माण कराने के आवेदन पर तहसीलदार सेमरिया को कार्यवाही के निर्देश दिये गये. कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान विनोद रजक चिकान टोला रीवा ने भूमि स्थगन की जांच का आवेदन दिया
