ग्वालियर: भितरवार थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवक के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार वार्ड क्रमांक-2 निवासी संदीप पुत्र रघुवीर आदिवासी (18) ने शिकायत दर्ज कराई कि 4 अगस्त की सुबह आसमानी माता मंदिर के पास करूआ खान ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की। मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अपराध दर्ज कर निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह को जांच सौंपी है।
