जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत जिलहरीघाट में आज सुबह एक अज्ञात लाश उतराती मिली। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है। उसने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि साहिद खान पिता बाबू पहलवान (42) निवासी उमाघाट ग्वारीघाट ने सूचना दिया दी कि एक अज्ञात पुरुष का शव जिलहरी घाट में पानी में उतरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए पीएम के लिए भेजा है।
