
भोपाल।पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा एवं मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि विगत 14 मई से चल रहे सम्यक ध्यान शिविर का आज विधिवत समापन चौक धर्मशाला में हुआ।
इस शिविर के माध्यम से अनेक शिवरार्थी ने योग का एक नया रूप जाना।
ट्रस्ट के मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि इस शिविर में लगभग 125 लोगों ने हिस्सा लिया
ब्रह्मचारिणी बहन शेलू दीदी से जब इस शिविर के लाभ का पूछा तो उन्होंने बताया कि इस शिविर से हमें आध्यात्म के साथ शारीरिक मानसिक शांति का अनुभव हुआ
इस शिविर के एक अन्य शिवरार्थी सुनील जैन ने बताया कि यह शिविर में हमें ॐ की ध्वनि से जो योग ध्यान करने की कला सीखने को मिली इस तरह के शिविर से हमें काफी लाभ मिला।
इधर,पंचायत कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज बांगा ने बताया कि नेमीनाथ भगवान का झिरनो मन्दिर का ज्येष्ठ कृष्ण दशमी 22 मई को स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, जिसका कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा।
