इंदौर: शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा 90 डिग्री के लक्ष्मी बाई नगर रेलवे ओवर ब्रिज की निर्मित डिजाइन तय नहीं हो सकी है. इस बात को छह माह से ज्यादा समय बीत चुका हैं. शहर में ब्रिज के अधूरे निर्माण से हजारों लोग परेशान हो रहे है. यातायात जाम की स्थिति भी बनी रहती है.इंदौर में पीडब्ल्यूडी द्वारा शहर के एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का ओवर ब्रिज निर्माण कार्य लंबे समय से बंद है. उक्त ब्रिज 90 डिग्री एंगल से निर्माण होने का मामला सामने आने के बाद से काम बंद पड़ा है.
उक्त ब्रिज निर्माण को लेकर अभी तक पीडब्ल्यूडी कुछ तय नहीं कर पा रहा है और ब्रिज की डिजाइन भी नई नहीं आई है. इस मामले को नवभारत ने प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने ब्रिज का निर्माण कर रोक दिया था. मौके पर जाकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ इंजीनियरों ने खबर की पुष्टि की थी. इसके बाद कमेटी बनाकर रिपोर्ट देने और ब्रिज के डिजाइन बदलने का निर्णय किया गया था.
उक्त निर्णय को छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य अभियंता कार्यालय भोपाल से अभी तक ब्रिज की नई डिजाइन बनकर नहीं आई है. नवभारत ने 25 जून को एमआर 4 पर लक्ष्मीबाई नगर और 4 जुलाई को 90 डिग्री ब्रिज निर्माण की खबर छापी थी. उसमें बताया गया था कि कहां तक ब्रिज के पीलर खड़े हो गए और सिंहस्थ फंड से बनी सड़क पर बिना सोचे समझे पीलर खड्ड कर दिए हैं. ब्रिज का निर्माण रियाल कंस्ट्रक्शन कर रही है.
काम अधूरा पड़ा
फिलहाल ब्रिज का काम अधूरा पड़ा है और ब्रिज डिजाइन का निर्णय अभी तक नहीं हुआ है. आज इस मामले में कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया को कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया
