नशीली सिरप विक्रेता को बहरी पुलिस नें किया गिरफ्तार, पहुंचाया जेल 

109 शीशी सिरप के साथ लगभग 1लाख 42 हजार रूपए कीमती मशरुका किया जप्त

नवभारत न्यूज

बहरी 26फरवरी।नशीली सिरप विक्रेता को बहरी पुलिस नें गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 109 शीशी सिरप के साथ लगभग 1 लाख 42 हजार रूपए कीमती मशरुका जप्त किया।

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राकेश बैस के नेतृत्व में बहरी पुलिस नें अवैध नशीली सिरप विक्रेता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। पुलिस के अनुसार बीते दिनांक 25 फरवरी 2025 को थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राकेश बैस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति अमिलिया तरफ से आ रहे हैं जो स्कूटी के डिग्गी मे अवैध रूप से नशीली सिरप बिक्री करने हेतु रखे है।सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन में टीम गठित कर रवाना किये।पुलिस टीम मुखबिर के बताये अनुसार बहरी अमिलिया रोड कुकराव मोड़ के पास संदेहियो के आने का इन्तजार की जो कुछ समय बाद एक मुखबिर के बताये अनुसार सफेद रंग की स्कूटी आती दिखी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछा गया तो चालक ने अपना नाम सुयश द्विवेदी पिता आदित्य प्रसाद ‌द्विवेदी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम हाटा थाना हनुमना जिला मऊगंज एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम योगेश तिवारी पिता राजकुमार तिवारी उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चौहना थाना हनुमना जिला मऊगंज का होना बताया। जिनकी तलाशी लेने पर 109 शीशी ओनरेक्स कफ सिरफ कीमत लगभग 32 हजार 700 रुपये एक स्कूटी कीमती करीबन 90 हजार रुपये एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कीमती करीबन 20 हजार रुपये कब्जे पुलिस लिया गया। उक्त आरोपीगण का जुर्म अपराध धारा 8,21,22 एनडीपीएस एक्ट एव 5/13 ड्रग्स कन्ट्रोल अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी सुयश द्विवेदी तथा योगेश तिवारी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर दोनों आरोपियों को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बैस,सउनि रामसिया सोनवंशी, प्रआर अरविन्द यादव, आरक्षक राजकमल भूर्तिया, प्रभात तिवारी, राधेश्याम, आरक्षक चालक दिग्विजय यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

आतिफ आरिफ अकील ने वृक्षारोपण और ओपन जिम का किया उद्घाटन 

Wed Feb 26 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जे.पी. नगर स्थित राजीव गांधी बाल उद्यान में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक आतिफ आरिफ अकील ने वृक्षारोपण और ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, स्थानीय निवासी […]

You May Like