आतिफ आरिफ अकील ने वृक्षारोपण और ओपन जिम का किया उद्घाटन 

भोपाल। राजधानी भोपाल के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जे.पी. नगर स्थित राजीव गांधी बाल उद्यान में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विधायक आतिफ आरिफ अकील ने वृक्षारोपण और ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, स्थानीय निवासी और आरिफ अकील फैंस क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विधायक आतिफ आरिफ अकील ने कहा कि राजीव गांधी बाल उद्यान में ओपन जिम के खुलने से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए एक नया स्थान मिला है। वृक्षारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी और क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया।

Next Post

महाकुंभ महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ हुआ संपन्न

Wed Feb 26 , 2025
महाकुंभनगर, 26 फरवरी (वार्ता) सनातनी परंपरा की धर्म ध्वजा को पूरी दुनिया में विस्तार देने वाला 45 दिनों तक चलने वाला महाकुंभ बुधवार काे महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान के साथ संपन्न हो गया। त्रिवेणी तट पर हिलोर मारती आस्था के बीच सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक हर पहलू पर नई लकीरें भी […]

You May Like