
मऊगंज, जिले भर में प्रधानमंत्री नरेन्दर्् मोदी के जन्मन दिवस 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान उत्साएहपूर्वक और उत्स्वी माहौल में मनाया जायेगा. अभियान के तहत आयोजित होने वाला प्रत्येकक कार्यक्रम व्याएपक रूप से प्रभावी और गरिमापूर्ण होगा.कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनें के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए. उन्होने कहा कि अभियान की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा समाज के सभी वर्गो की सहभागिता सुनिश्चित कराएं. बैठक में बताया गया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर को जिलेभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जिला के देवतालाब मंदिर और शिव मंदिर हाटा में 51 हजार दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएगे. इसके साथ की कलेक्ट्रेट परिसर में 11000 दीपक तथा 870 शासकीय विद्यालय में 500 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएगे, जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों में 1000 दीपक जलाए जाएंगे साथ ही 1037 आंगनबाड़ी केंद्र में 151 दीपक , पुलिस कंट्रोल रूम 5100 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएगे. नगरीय निकाय के सभी वार्डा में 500 आर्शीवाद के दीपक जलाये जाएगे साथ ही जिले की 256 ग्राम पंचायतों में भी 500-500 दीपक प्रज्ज्वलित होगे.
उन्होंने बताया ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि इन गतिविधियों का आयोजन केवल शासकीय शिक्षण संस्थानों तक सीमित न रहे, बल्कि निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को भी इसमें शामिल किया जाए. कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत जिले की आंगनवाडिय़ों में विशेष आयोजन करने के निर्देश दिए गए. बैठक मेे पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागों को अधिकारी उपस्थित रहे.
