हत्या के इरादे से चाकूबाजी करने वाले पकड़ाए

जबलपुर: खितौला थाना अंतर्गत बायपास मोड पर हत्या के इरादे से युवक को चाकू से गोदने वाले आरोपियों को पुलिस न गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि केशव सिह पिता महेन्द्र सिह 28 साल निवासी वार्ड न.16 बरा मोहल्ला खितौला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी पांच नवम्बर 24 को रिलायंश पेट्रोल पंप से आ रहा था तभी खितौला बायपास मोड पर 02 लडके मिले जिन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर शुभम उर्फ मटोलू सेन पिता श्रीनिवास सेन 30 वर्ष निवासी वार्ड न.15 दुर्गा मंदिर के पास लखराम मोहल्ला खितौला, तरुण सेन पिता राजेन्द्र सेन 26 वर्ष निवासी वार्ड न.11 कन्या शाला के पास सिहोरा को को गिरफ्तार किया गया।

Next Post

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat Mar 22 , 2025
जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक संजय यादव 23 वर्ष निवासी वर्मा डेरी दुर्गा गर रामपुर ने सूचना दी कि शुक्रवार को उसका […]

You May Like