MP को सौगात: बदनावर-टिमरवानी फोरलेन को केंद्र की मंजूरी, CM डॉ यादव ने PM मोदी का जताया आभार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट ने3हजार 839 करोड़ की लागत से एन एच 752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला -टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन निर्माण की मंजूरी के लिए आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह एक महत्वपूर्ण प्रकल्प होगा। इससे जहां

इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और देवास के औद्योगिक केंद्रों तक पहुंच सुगम होगी वहीं धार एवं झाबुआ जिले का समग्र आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह स्वीकृति इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इससे

सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

Next Post

​जामसांवली धाम में साकार होगा गौ-सेवा का भव्य संकल्प, 12   को बजरंग गौशाला का लोकार्पण 

Tue Mar 10 , 2026
सौसर। चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर जामसांवली में गौ-सेवा और धर्म संरक्षण का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। जामसांवली धाम में नवनिर्मित ‘बजरंग गौशाला’ का भव्य लोकार्पण आगामी 12 मार्च को शाम 6 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं न्यास प्रबंधक नीरज कुमार वशिष्ठ तथा पुलिस […]

You May Like