चौक बाजार में सीएम: मेक इन इंडिया से ही देश बनेगा नंबर वन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज चौक बाजार में आयोजित जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण कार्यक्रम में व्यापारिक, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।

सीएम ने कहा कि जब राज्य समृद्ध होगा तो आर्थिक दृष्टि से पैसा यहीं रोटेट होगा। स्वदेशी के भाव को अपनाकर हम नंबर वन देश बनेंगे। उन्होंने सभी को मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया उत्पाद अपनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित बताया और उपस्थित लोगों को दशहरा व दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

जयशंकर न्यूयार्क में , रूबियो के साथ होगी मुलाकात

Mon Sep 22 , 2025
नयी दिल्ली 22 सितम्बर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयार्क गये विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर चली तनानती के बाद दोनों देशों के बीच एक महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते को […]

You May Like