सतना:बदखर क्षेत्र में लकड़ी के बत्ते से पीट-पीटकर पिता की हत्या करने वाले पुत्र को कोलगवां पुलिस ने घटना के 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार किया है.रविवार की देर रात्रि कोलगवां पुलिस को सूचना मिली कि बदखर में लकडी के टाल के पास पिता – पुत्र की लड़ाई हो रही है, जो पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि पुत्र द्वारा पिता की लकडी के बत्ते से पीट -पीट कर हत्या कर दी गई है।
पुलिस ने मौके पर ही देहाती नालसी लेख करते हुए जीरो पर प्रकरण दर्ज किया गया, जिसमें सूचनाकर्ता रामचरण मवासी पिता राजाभइया उर्फ कल्लू मवासी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम झिरिया घाट केल्होरा थाना बरौधा हाल दिलीप पटेल का लकडी का टाल बदखर थाना कोलगवां जिला सतना म.प्र ने बताया कि आज सुबह से रिन्कू मवासी अपने पिता भइयाजी मवासी से शराब पीकर विवाद कर रहा था, पिता भइयाजी मवासी लडके से बोल रहा था कि जब तू बीमार हुआ था तो मैं खून दिया था तुम शराब क्यो पिये हो।
इसी बात को लेकर रिन्कू नाराज होकर गुस्से मे आकर रात लगभग 09.30 बजे लकडी के टाल से लकडी का बत्ता उठाकर भइया जी मवासी के सिर में मारने लगा। रिन्कू मवासी अपने पिता के सिर में कई बार लकडी के बत्ते से मारा जिससे वह जमीन में गिर गया, उसके सिर से काफी खून निकलने लगा, तभी उसको इलाज हेतु जिला अस्पताल सतना ले गये तो डा.साहब चेक कर बताये हैं कि भइया जी मवासी की मृत्यु हो गई है।
फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सीज किया गया, व साक्ष्य संकलन कर एक टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश की गई जो आरोपी रिंकू मवासी वहीं कुछ दूर पर पुलिस को भागते हए मिला, जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर थाना लाया गया। पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया ।
