नयी दिल्ली (वार्ता) आईडीबीआई बैंक ने ‘आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटिजन एफडी’ लॉन्च करने की घोषणा की है।
बैंक ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह फिक्स्ड डिपॉज़िट 80 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पेश की गई है। इस एफडी में बैंक की स्टैंडर्ड फिक्स्ड डिपॉज़िट दरों के ऊपर अतिरिक्त 65 आधार अंक (बीपीएस) और सीनियर सिटिजन दरों के ऊपर 15 आधार अंक (बीपीएस) मिलेंगे।
इस एफडी द्वारा अधिकतम ब्याज दर 555 दिन की अवधि के लिए 8.05 प्रतिशत प्रति वर्ष है। 375 दिन के लिए 7.90 प्रतिशत प्रति वर्ष, 444 दिन के लिए 8.00 प्रतिशत प्रति वर्ष और 700 दिन के लिए 7.85 प्रतिशत प्रति वर्ष है।
