राजा रघुवंशी हत्याकांड: भाई विपिन चार्जशीट की प्रति लेने शिलांग पहुंचे

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एसआईटी द्वारा तैयार की गई 790 पन्नों की चार्जशीट शिलांग कोर्ट में दाखिल होने के बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी शिलांग पहुंच गए हैं. विपिन का उद्देश्य चार्जशीट की कॉपी प्राप्त कर केस से जुड़ी सभी जानकारियां हासिल करना है.विपिन रघुवंशी ने बताया कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद उन्होंने अपने वकील से चर्चा की थी और इसके बाद 9 सितंबर को इंदौर से शिलांग के लिए रवाना हुए.

10 सितंबर को शिलांग पहुंचकर उन्होंने वकील से मुलाकात की और केस में लगे विभिन्न आरोपों और धाराओं की जानकारी लेने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि राजा के केस के लिए पहले ही एक वकील नियुक्त किया था. शिलांग में केस में तीन सरकारी वकील हैं, जबकि एक वकील विपिन ने स्वयं हायर किया है.

वे वकील से लगातार संपर्क में हैं और केस की हर जानकारी परिवार तक पहुंचाते रहते हैं. हालांकि, चार्जशीट की प्रति अभी उन्हें नहीं मिली है क्योंकि केस की सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई है. विपिन ने कोर्ट में इसके लिए आवेदन दे दिया है. यदि उन्हें आज चार्जशीट मिल जाती है, तो वे इंदौर लौटने की योजना बना रहे हैं.

Next Post

जीएसआईटीएस छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu Sep 11 , 2025
इंदौर: जीएसआईटीएस कॉलेज में बीई की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय छात्र अमन वर्मा ने बुधवार को अपने हॉस्टल कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया, छात्र सुबह से ही कमरे से बाहर नहीं निकला. दोपहर में उसके रूममेट ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. […]

You May Like