प्रतिबंधित समय में डीजे बजाना पड़ा महंगा, साउंड सिस्टम जब्त

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साउंड सिस्टम जब्त करते हुए प्रकरण दर्ज किया है.

थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 1:30 बजे गोमा की फैल स्थित मकान नंबर 10/2 पर प्रतिबंधित समय के दौरान तेज ध्वनि में स्पीकर चलाए जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि राजेश रघुवंशी उम्र 42 द्वारा डीजे/साउंड सिस्टम तेज आवाजा में बजाया जा रहा था. पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए डायनाटच कंपनी का एक स्पीकर सहित साउंड सिस्टम, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार बताई गई है, जब्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Next Post

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 150 तीर्थ यात्री 10 मार्च को जाएंगे रामेश्वर धाम

Sun Mar 1 , 2026
पांढुरना। प्रदेशवासियों के आराध्य देवताओं के धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आगामी 10 मार्च को देवाधि देव महादेव की पवित्र धार्मिक स्थल रामेश्वर धाम के दर्शन हेतू तीर्थयात्रियों का जत्था पांढुरना से रवाना होगा,इसके लिए जिले से एक हजार लोगों ने […]

You May Like