बवाल:पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों के बीच धक्का मुक्की के बाद तनाव पूर्ण स्थिति


सिंगरौली:बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में औद्योगिक कंपनी ईएमआई के लिए सरकारी जमीन को खाली करने आज एसडीएम देवसर के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा था। जहां दशकों से निवासरत सैकड़ो ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध करते हुए एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिए ।यहां तक की पुलिस एवं आम जनों के बीच धक्का मुक्की भी हो गई।

जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में बरगवां थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में पुलिस बल पहुंच गया पुलिस बल को देखते ही ग्रामीण लामबंद होकर एकत्रित होते हुए पुलिस एवं प्रशासन के पहुंचने का कारण पूछने लगे एसडीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि तेंदुआ गांव के सरकारी जमीन पर सैकड़ो लोगों ने कब्जा करते हुए अवैध तरीके से निर्माण कर लिया कलेक्टर के निर्देश पर उक्त जमीन को खाली करा कर संबंधित औद्योगिक कंपनी को सौंपना है.

इस वजह से प्रशासन एवं पुलिस यहां आई हुई है एसडीएम के उक्त बातों को सुनकर ग्रामीण भड़क गया और कहने लगे कि यहां 7 दशक के अधिक समय से यहां लोग घर बनाकर जीवको उपार्जन कर रहे हैं इस भरी बरसात में ग्रामीण कहां जाएं और अब जब कंपनी आई है , तब सरकार वह प्रशासन गरीबों को उजाड़ने में लगी हुई है। इसी बात पर ग्रामीण पुलिस के साथ-साथ एसडीएम अखिलेश सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दिए तनाव की स्थिति बनने लगी यहां तक की पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच धक्का मुक्की कहा सुनी तू तू मैं मैं होने लगी।

ग्रामीणों के लाभ बंद होते देख अंततः प्रशासन बैक फुट पर आ गया। आरोप लगाया जा रहा है कि एसडीएम एवं पुलिस कंपनी के हक में अपनी पूरी ताकत लगा दिया है ।इस घनघोर बारिश के सीजन में जिन गरीबों के घर उजड़े़ जाएंगे वह कहां जाएंगे । हालांकि इसका जवाब एसडीएम भी नहीं दे पाए चर्चा है कि एसडीएम अखिलेश सिंह ग्रामीणों को संतुष्ट करने में असफल साबित हुई है भारी संख्या पुलिस प्रशासन के साथ-साथ ग्रामीण मौजूद हैं। एसडीएम और पुलिस अधिकारी एक साथ ग्रामीणों के बीच बात सुलह कराने में लग गए हैं।

Next Post

सरकार ने एथर एनर्जी लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर किये हस्ताक्षर

Tue Jul 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 जुलाई (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने भारत में स्वच्छ परिवहन और उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों के विकास में तेज़ी लाने के लिए भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी एथर एनर्जी लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। […]

You May Like