जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिग गश्त की। इस दौरान कई वर्षों से फरार 110 गैर म्यादी वारिटयों एवं 66 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 49 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। कॉम्बिग गश्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। गश्त अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर बीती रात्रि 9 बजे से रात्रि 2 बजे तक एएसपी शहर डॉ आयुष जाखड़, एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 पल्लवी शुक्ला, एएसपी जोन-4 अंजना तिवारी, एएसपी मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी के मार्ग निर्देशन में कराई गई। इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।
Next Post
रूस के संसदीय चुनाव के अंतिम दिन मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला
Sun Sep 20 , 2026
मॉस्को, 20 सितंबर (वार्ता) रूस में संसदीय चुनाव के अंतिम दिन रविवार को यूक्रेन ने राजधानी मॉस्को और आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया। रिपोर्टों के अनुसार, हमले में 1,000 से अधिक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में कम से कम […]

You May Like
-
6 months ago
ट्रंप का दावा, जल्द होगा ईरान से समझौता
-
6 months ago
ट्रेनों में रुपए वसूलने वाले किन्नर गिरफ्तार
-
3 months ago
कलेक्टर कार्यालय में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास