इंदौर, 04 मई (वार्ता)। सप्ताहांत सोना एवं चांदी में गिरावट दर्ज की गई। सप्ताहांत सोना 1850 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 3700 रुपये सस्ती बिकी।
कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 97900 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 96050 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 98900 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 95200 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 97900 नीचे में 96050 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 99000 तथा नीचे 95200 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3241 डॉलर तथा चांदी 3201 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
