कुएं में मिली बालक की लाश 

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत ग्राम भोरदा में बारात वाले घर में उस समय मातम पसर गया जब एक 12 साल का बालक कुएं में डूब गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नरसिंहपुर के गोटेगांव से बारात में 12 वर्षीय भूपेंद्र ठाकुर पाटन के ग्राम भोरदा में आया था जो गुरुवार की रात लापता हो गया था, शुक्रवार दोपहर कुएं में उसका शव कुएं में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Next Post

भाजपा नेताओं को गालियाँ देते गड़ासा लेकर मारने दौड़ा डाक्टर 

Fri May 23 , 2025
  शहडोल। कोयलांचल नगरी धनपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार उस समय हडकंप मच गया जब अस्पताल में पदस्थ डाक्टर सचिन कार्खुर गालियाँ देते हुए भाजपा नेताओं को मारने धारदार गड़ासा लेकर अस्पताल से बाहर दौड़े, लेकिन गनीमत रही कि तब तक एक शिकायत के मामले में वहाँ बयान […]

You May Like